नई दिल्ली :काफी इंतज़ार के बाद झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार के रिज़ल्ट में संथाल परगना के तहत आने वाले जिले जामताड़ा, गोड्डा और देवघर का फाइनल रिज़ल्ट दिया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले संथाल परगना के दो जिले साहेबगंज और पाकुड़ का रिज़ल्ट पहले आयोग दे चुकी है। इन जिलें के रिज़ल्ट में कई एक विषय का रिज़ल्ट अब भी नहीं दिया गया है। आयोग का कहना है कि इन जिले में जिन विषय का रिज़ल्ट नहीं दिया गया उसे जल्दी ही जारी कर दिया जायेगा। जामताड़ा जिले में हिंदी विषय का रिज़ल्ट नहीं दिया गया है तो वही गोड्डा जिले से हिंदी, शारीरिक शिक्षा तथा इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय का रिज़ल्ट नहीं दिया गया है। देवघर जिले से भी हिंदी, शारीरिक शिक्षा तथा जीव विज्ञानं और रसायन शास्त्र विषय रिज़ल्ट नहीं दिया गया है।
बताते चलें कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2016 में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन को लेकर कई तरह का विवाद होने के बाद साल 2017 में इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया। पिछले तीन महीनों से इस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी किया जा रहा है। अभी झारखण्ड के तीन परमंडल का रिज़ल्ट जारी किया गया है। लेकिन फाइनल रिज़ल्ट अभी तक किसी भी परमंडल का पूरा नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज रिज़ल्ट आने के बाद जल्दी ही बाकि बचे जिलों का रिज़ल्ट देने के बाद संथाल परमंडल का रिज़ल्ट पूरा कर लिया जायेगा।
याद रहे कि आयोग को अभी दो परमंडल के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए रिज़ल्ट देना बाकि है उसके बाद ही इनका फाइनल रिज़ल्ट जारी किया जायेगा। फ़िलहाल दक्षिणी छोटानागपुर परमंडल से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्यक्रम चल रहा है और पलामू परमंडल से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है। अभ्यर्थी पलामू परमंडल के फाइनल रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है वहीँ उत्तरी छोटानागपुर और सीमभूम परमंडल के रिज़ल्ट आने का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
Result_Deoghar Result_Godda Result_jamtara