नई दिल्ली :भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के सदस्य पद और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे ने टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। यहां तक कि उनको मुख्य कोच की कुर्सी भी गंवानी पड़ सकती है।दरअसल, बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन ने शनिवार को कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को हितों के टकराव के संबंध में नोटिस भेजा है.
सीएसी में 1983 के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत के मुख्य कोच पद के लिए रवि शास्त्री का चयन किया था. सीएसी ने हाल ही में रवि शास्त्री को टीम इंडिया के हेड कोच के लिए चुना था. इसके साथ ही शास्त्री का कार्यकाल 2021 तक बढ़ा दिया गया था. सीएसी के खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं, जिस पर उन्हें 10 अक्टूबर तक जवाब देना होगा.इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना था। बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘हां, उन्हें शिकायत का जवाब हलफनामे के साथ देने के लिए कहा गया है।’
बीसीसीआई संविधान के अनुसार सीएसी का कोई भी सदस्य क्रिकेट में कोई अन्य भूमिका नहीं निभा सकता है। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं.कपिल देव की अध्यक्षता वाली इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच चुना था।गुप्ता ने शिकायत की है कि सीएसी सदस्य क्रिकेट से जुड़े और भी कई कामों में शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव सीएसी के अलावा क्रिकेट कॉमेंट्री करते हैं जबकि एक फ्लडलाइट कंपनी के मालिक हैं साथ ही वह भारतीय क्रिकेटर्स संघ के सदस्य हैं।





